जलालाबाद: गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा, बाइक सवार युवक की मौत मामले में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा 15 मई की सुबह नगरा मोड़ के पास हुआ। नवादा इन्देपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामभजन अपने साथी वसुदेव के साथ करनापुर से शादी समारोह से लौट रहे थे। इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई.