झाझा: बाराजोर गांव के समीप भूमिगत तेल पाइपलाइन काटकर क्रूड ऑयल की चोरी, तकनीकी टीम जांच में जुटी
Jhajha, Jamui | Jul 16, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के बाराजोर गांव के समीप आईओसीएल की भूमिगत हल्दिया-बरौनी क्रूड ऑयल पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर तेल चोरी का मामला बुधवार को देर शाम 7:30 बजे सामने आया है। चोरों ने बड़ा गड्ढा खोदकर पाइपलाइन में अवैध वाल्व लगाया और क्रूड ऑयल निकालकर फरार हो गए। प्रेशर कम होने पर कंपनी को घटना की जानकारी मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ