हरसूद: तेज हवा और आंधी से नया हरसूद छनेरा में जमकर गिरे कच्चे आम
शनिवार शाम को नया हरसूद छनेरा में चली तेज हवा आंधी के कारण जमकर कच्चे आम बरसे। शनिवार शाम 6 बजे के लगभग नया हरसूद छनेरा में तेज हवा आंधी का दौर शुरू हो गया था जो करीब 15 मिनट तक चला। तेज हवा आंधी के कारण जहां एक ओर वातावरण में थोड़ी नरमी देखी गई, वहीं दूसरी ओर तेज हवा आंधी के कारण नया हरसूद में घर-घर लगे आम के पेड़ों पर लटके कच्चे आम जमकर बरसे।