बरेली: शहदाना मैदान में बारादरी पुलिस ने चोर की फिराक में घूम रहे तमंचाधारी को किया दबोच
बरेली के शहदाना रेलवे ग्राउंड में चेकिंग के दौरान बारादरी पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रजत भारती ने पूछताछ में कबूला कि वह चोरी की वारदातों में पकड़े जाने पर लोगों को डराने के लिए तमंचा साथ रखता था। आरोपी पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।