शाहजहांपुर: थाना मदनापुर क्षेत्र के कुदैया टोल प्लाजा पर कार वैक करने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूंसे, सीसीटीवी वीडियो वायरल
थाना मदनापुर क्षेत्र के जलालाबाद–कटरा रोड स्थित कुदैया टोल प्लाजा पर वाहन बैक करने के दौरान हुआ विवाद अब दो पक्षों के बीच दर्ज मुकदमों तक पहुंच गया है। घटना बृहस्पतिवार शाम की बताई जा रही है। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस माम