अनूपपुर: सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए डीजल लेकर लौट रहे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
रामनगर थाना क्षेत्र के रेउंदा निवासी 31 वर्षीय राजेंद्र कुमार केवट की सड़क हादसे में घायल होने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को बेलिया पेट्रोल पंप से डीजल लेकर लौटते समय सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने के दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे उतर गई और पाइप से टकरा गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट और हाथ की हड्डी टूट गई थी।