नकुड: अग्निवीर क्लर्क के रूप में ट्रेनिंग के बाद अम्बेहटा पहुंचने पर ग्रामीणों ने वैभव पंचाल का भव्य स्वागत किया
बरेली स्थित जाट रेजिमेंट से अग्निवीर क्लर्क के रूप में अपनी ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद जब वैभव पांचाल अपने गृह नगर अंबेहटा पहुंचे तो नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। फूल-मालाओं से लादकर और जोरदार स्वागत के साथ लोगों ने वैभव की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। नगर में वैभव पांचाल के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।