गोरखपुर: सदर तहसील परिसर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज सदर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार उनके पुराने पेंशन को बहाल नहीं करती है तो अब उनकी आखिरी उम्मीद चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया चंद्रचूड़ पर टिकी हुई है।