गोरखपुर: कल गोरखपुर आएंगे आजाद अधिकार सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर, 2007 दंगों में न्याय के संघर्ष की करेंगे शुरुआत
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर कल 16 मार्च को गोरखपुर आयेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में गोरखपुर और आसपास के कई जिलों में भारी लूटपाट, उपद्रव तथा दंगों की घटनाएं घटी थीं, जिस क्रम में मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी गोरखपुर में गिरफ्तारी हुई थी। 2007 के दंगों में न्याय दिलाने के लिए आजाद अधिकार सेवा संघर्ष करेगी।