गोरखपुर: मुख्यमंत्री ने मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी में छात्रों को टैबलेट किया वितरित
मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आज छात्रों को टेबलेट वितरित करने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र एवं छात्राओं को टेबलेट वितरित किया। छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छात्र एक मजबूत राष्ट्र का आधार होते हैं।