महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा थाना कोल्हुई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, अभिलेखों, शस्त्रागार ,मेस, सीसीटीएनएस, बैरक, आदि का निरीक्षण करते हुए, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।