जगदलपुर: आसना के 75 वर्ष पुराने कृष्ण मंदिर पर अज्ञात चोरों ने लगाई सेंध , मंदिर की दान पेटी की चोरी
नगर से सटे आसना ग्राम पंचायत में स्थित 75 वर्ष पुराने कृष्ण मंदिर में बीती रात चोरों ने सेंध लगा दी है। रविवार सुबह 7 बजे जब मंदिर के पुजारी पूजा अर्चना हेतु मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर अस्त व्यस्त नजर आया । उन्होंने निरीक्षण किया तो मंदिर का दान पात्र वहां से चोरी हो गया था।