चायल: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में पॉक्सो के दो फरार आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तहार, डुगडुगी पिटवाकर कराई गई मुनादी
पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों और किराए के कमरे पर उद्घोषणा (इश्तहार) चस्पा कर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई तथा शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। गुरुवार देर शाम 6:00 बजे हुई कार्रवाई!