सिमडेगा: नगर परिषद सिमडेगा के अधिकारी बनकर 70500 ठगी मामले में दो लोगों को पुलिस ने भेजा जेल
सिमडेगा नगर परिषद के अधिकारी बनकर लोहरदगा के किस्को निवासी एक शख्स से 70,500 की ठगी के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने रविवार को 3:00 बजे बताया कि इस मामले में डिप्टी टोली निवासी कुलदीप किंडो एवं बोलबा निवासी ललिन्द्र सिंह को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज लिया।