कैराना: गढ़ीदौलत निवासी व्यक्ति ने धोखाधड़ी से भूमि का बैनामा कराने का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग की
कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत निवासी गय्यूर ने थाने में तहरीर दी है। रविवार दोपहर करीब दो बजे गय्यूर ने बताया कि देर रात उसने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसकी पत्नी के नाम करीब साढ़े चार बीघा जमीन थी। आरोप है कि चार लोगों ने धोखाधड़ी से भूमि का बैनामा करा लिया है। उन्हें भूमि के रुपये नहीं दिए गए हैं। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई।