दुधि: सीएचसी म्योरपुर का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, सघन पल्स पोलियो महाअभियान की प्रगति की भी परखी
सोनभद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने रविवार को (सीएचसी) म्योरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का गहन जायजा लिया। सीएमओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।