खनियाधाना में लोधी युवा शक्ति की ऐतिहासिक जीत का जश्न, विधायक जी ने दी बधाई*
लोधी युवा शक्ति समाज सेवा संगठन की पहली चुनावी जीत पर आज शाम खनियाधाना रेस्ट हाउस में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। संगठन के संरक्षक आदरणीय श्री राकेश लोधी जी ने ग्राम पंचायत सिनावल कला के नवनिर्वाचित युवा सरपंच श्री लालाराम लोधी जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। राकेश लोधी जी ने कहा कि यह जीत संगठन की एकता, समाज के विश्वास और युवा शक्ति की जीत है। उन्होंने सिनावल कला के सभी ग्रामवासियों, युवाओं एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक जी की ओर से भी नवनिर्वाचित सरपंच को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
वक्ताओं ने कहा कि विधायक जी के कुशल मार्गदर्शन और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण ही यह ऐतिहासिक जीत मिली है। यह जीत जनता की विधायक जी पर मुहर है। संगठन ने "एक समाज • एक सोच • एक पहचान" के संकल्प के साथ गांव के विकास का वचन दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Ramkumar Yadav Muhasa Sukhdev Shingh Sonu Yadav Jagatsingh Baghel Neelesh Rajpoot लोधी समाज मध्य प्रदेश हरिभान सिंह लोधी बीजेपी Keransingh Lodhi राकेश लोधी पत्रकार पिछोर MLA Pritam Lodhi Office Page Dinesh Lodhi Mangal Rajpoot Rajput Ajay Khalak Singh Lodhi इंदल सिंह लोधी बीजेपी Pritam Lodhi Datu Lodhi Adv Rajesh Lodhi Rajput कपूर लोधी कुचलोंन Karan Vivek Yadav
Pichhore, Shivpuri | Jul 4, 2026