खजनी: पांच महीने पहले गूंजी थीं शहनाइयां, अब बिछ गईं लाशें: बेलघाट के मुकारिमपुर में पति फंदे से लटका मिला
गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीमपुर गांव में मंगलवार सुबह नवविवाहित दंपती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब पांच माह पहले हुई थी। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा गया तो पति-पत्नी फंदे से लटके मिले।