माखन नगर: माखननगर: विधायक पोस्ट ऑफिस स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे में हुए शामिल, प्रसादी ग्रहण की
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 6, 2026
बुधवार को माखन नगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह नर्मदापुरम पोस्ट ऑफिस स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में शामिल हुए। हरि सिंह राजपूत द्वारा कराए गए भंडारे के कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रसादी ग्रहण किया इस दौरान आसपास के क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे।