कानपुर: तेज बारिश के बाद हैलट की इमरजेंसी में जलभराव, मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, मरीजों को किया गया शिफ्ट
तेज बारिश के चलते हेलेट की इमरजेंसी में शनिवार रात 8 बजे इमरजेंसी वार्ड में जल भराव का समस्या उत्पन्न हो गई। जिसकी वजह से कई मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और इमरजेंसी वार्ड से उन्हें हटाकर दूसरे वार्ड में ले जाया गया। काफी लोग अस्पताल में जल भराव को देखते हुए वापस लौट गए।