चरखारी: चरखारी के भैंसाई गांव की एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
चरखारी के भैंसाई गांव निवासी 24 वर्षीय उपासना पत्नी निहाल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसके चलते विवाहिता कि हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने विवाहिता का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रिफर कर दिया है।