बेलदौर: शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां का दो वर्षों तक यौन शोषण, पीड़िता ने बेलदौर थाने में लगाई गुहार
बेलदौर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ करीब दो वर्षों तक यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता, जो दो बच्चों की मां है, ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बेलदौर थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात चौथम थाना क्षेत्र के अग्रहण गांव निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे नौकरी दिलाने और बाद