आज शनिवार को दोपहर 3 बजे के करीब दुमका के जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा की अध्यक्षता में हिजला मेला सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिजला मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इच्छुक कलादल 1 से 8 फरवरी 2026 तक अनुमंडल कार्यालय, दुमका में आवेदन जमा कर सकते हैं।