निम्बाहेड़ा: पंचायत समिति परिसर में आशान्वित ब्लॉक निम्बाहेड़ा के सम्पूर्णता अभियान की हुई शुरुआत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रहे मौजूद
आशान्वित ब्लॉक निम्बाहेडा के सम्पूर्णता अभियान की शुरूआत की गई। पंचायत समिति निम्बाहेडा के परिसर में आशान्वित ब्लॉक निम्बाहेडा के सम्पूर्णता अभियान की शुरूआत अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार के मुख्य आतिथ्य और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।