ब्यावर: पंजाबी जीण स्थित एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने की चोरी, सोने-चांदी के आभूषणों के साथ अन्य सामान भी चुराया
Beawar, Ajmer | Sep 29, 2024 शहर के चंद सितार रोड पंजाबी जिन स्थित एक सूने मकान में घुसे अज्ञात चोरों ने 30 हजार की नकदी सहित सोने चांदी के आभूषणों के साथ-साथ घरेलू सामान चुरा कर ले गए। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने छत की जाली काटकर मकान में प्रवेश कर चोरी की वारदात हो अंजाम दिया। पीड़ित फतेह चंद के पिता पारस मल ने घटना की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है।