गोरखपुर: जिले में आज मनाई जा रही होली, पुलिस प्रशासन ने कहा कि हुड़दंग और उत्पात मचाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
जिले में आज धूमधाम से होली मनाई जा रही है। देश के अधिकांश इलाकों में 25 मार्च को ही होली मनाई गई लेकिन गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर से 26 मार्च को होली मनाने का आह्वान किया गया था। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरीके से मुस्तैद है। असामाजिक तत्वों पर निगाह रखी जा रही है।