गोरखपुर: होली के पूर्व संध्या पर राजघाट पर सदर सांसद व मेयर ने लोगों के साथ जमकर खेली होली
26 मार्च को जिले में होली पर्व को मनाया जाएगा, इससे पूर्व संध्या पर आज राजघाट पर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला व गोरखपुर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने लोगों के साथ जमकर होली खेली। सांसद ने लोगों से अपील किया कि वह कृत्रिम रंग से होली बिल्कुल भी ना खेलें। अबीर गुलाल और पानी का इस्तेमाल होली खेलने के लिए करें।