गोरखपुर: मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर गौशाला में गायों के साथ अबीर गुलाल लगाकर खेली होली
गोरखपुर में आज होली मनाई जा रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली खेलने की शुरुआत सबसे पहले गौशाला में गायों के साथ किया। उन्होंने गायों को अबीर, गुलाल लगाकर होली का सेलिब्रेशन जमकर किया। इस मौके पर गोरखनाथ मंदिर के तमाम लोग भी मौजूद रहे। आज मुख्यमंत्री होली के अवसर पर नृसिंह यात्रा में भी शामिल होंगे।