बहेड़ी: ग्वारी गांव में शादी में गए परिवार के बंद मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो बाइक एवं अन्य सामान जलकर हुआ राख
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव स्थित एक मकान में बीती मध्यरात्री अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया बता दें ग्वारी गांव निवासी महेंद्रपाल अपने परिवार सहित शादी में गए हुए थे और घर में ताला लगा हुआ था इसी बीच 30 अप्रैल /एक मई की मध्यरात्री करीब एक बजे अज्ञात कारणों के चलते घर में भीषण आग लग गई ।