मथुरा: शहर के सर्राफा व्यवसाई बहुचर्चित हत्याकांड के आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई सजा 9 आरोपियों को भेजा आजीवन जेल
थाना कोतवाली के छत्ता बाजार स्थित मयंक चैन सर्राफा व्यवसाय के यहां दिनदहाड़े लूट डकैती और हत्या के मामले में मथुरा न्यायालय ने रंगा बिल्ला गैंग के 9 बदमाशों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी बदमाशों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। 15 मई 2017 को शहर कोतवाली इलाके के छत्ता बाजार में लूट और हत्या के मामले में कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाया है।