जांजगीर: पीसोद चौक के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक व्यक्ति की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल
आज गुरुवार की रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार,, पीसोद चौक के पास खड़ी ट्रक के पीछे बाइक सवार जाकर टकराई,,हादसे में एक व्यक्ति कन्हैया लाल की मौत हुई है वही बाइक के पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनो रिश्तेदार है जोकि सारागांव से वापस लौट रहे थे। शव को मर्चुरी में रखा है सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।