बरवाडीह: बरवाडीह में रेल कर्मियों का प्रदर्शन, सुरक्षा विरोधी आदेश वापस लेने की मांग
बरवाडीह। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलारसा) धनबाद मंडल के आह्वान पर मंगलवार को बरवाडीह क्षेत्र सहित विभिन्न क्रू लॉबी में रेल कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रेलवे प्रशासन द्वारा जारी उस आदेश के विरोध में किया गया, जिसमें अवकाश या बीमारी से लौटे कर्मियों को रात 12 बजे से ही फर्स्ट कॉल देकर ड्यूटी पर बुलाने का निर्देश दिया गया है।