नवादा: नवादा के समाहरणालय के DTO ने पकड़ीं दो दर्जन गाड़ियां, स्टंट, ओवरलोडिंग और नाबालिग चालकों पर होगी सख्त कार्रवाई
Nawada, Nawada | Jan 30, 2026 नवादा में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) नवीन कुमार पांडे ने अचानक सड़क पर उतरकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक गाड़ियों को पकड़ा गया है।DTO नवीन कुमार पांडे ने बताया कि जिले में स्टंटबाजी की घटनाएं बहुत ज्यादा देखने को मिल रही हैं। उन्होंने गलत तरीके से गाड़ी चलाने वाले युवाओं को चेतावनी दी।