हुज़ूर: भोपाल के अयोध्या नगर थाना इलाके में एक तेज रफ्तार कार एक मिनी ट्रक में पीछे से जा टकराई,कार चालक की मौके पर मौत
Huzur, Bhopal | Jun 20, 2024 भोपाल के अयोध्या नगर थाना इलाके में एक तेज रफ्तार कार एक मिनी ट्रक में पीछे से जा टकराई। कार चालक की मौके पर मौत। आपको बता दे कि टक्कर होते ही कार में लगे एयरबैग भी खुल गए थे, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण कार चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।