बहेड़ी: सिंगौथी और बहादुरगंज क्षेत्र के गेहूं के खेतों में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, हज़ारों बीघा गेहूं जलकर हुआ राख
बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिंगौथी और बहादुरगंज गांव में आज 13 अप्रैल को दिन में करीब दो बजे अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई देखते ही देखते भीषण आग ने काफी बड़े एरिया में गेहूं की खड़ी पकी हुई फसल को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते इलाके में अफरा तफरीह मच गई और किसानों में चीखपुकार मच गई सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची ।