गुमला: चाहा मैदान में 7.35 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Gumla, Gumla | Jun 20, 2026 गुप्त सूचना के आधार पर गुमला थाना पुलिस ने शहर के चाहा मैदान में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर चारों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान विकास पाठक के जींस की जेब से प्लास्टिक की पुड़िया में 3.35 ग्राम तथा निशांत साहू के पास से 4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।