पूरनपुर: गांव चंदिया हजारा में शारदा नदी के कटान से ग्रामीणों में चिंता, बचाव कार्य कराने की मांग
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में शारदा नदी के कटान से बचाव के लिए बनाए गए कटर की दूसरी ओर नदी का नाला बन गया है। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने देखा तो उनकी चिंता बढ़ गई। ग्रामीणों ने इसे बड़ा खतरा बताते हुए बचाव कार्य कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कटर के दूसरी ओर नदी का नाला बनने से गांव को खतरा और बढ़ गया है।