मेदिनीनगर (डालटनगंज): चैनपुर कुदागा में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, शव का MMCH में पोस्टमार्टम, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा गांव के 22 वर्षीय मोजाहिद अंसारी पिता अब्दुल कलाम अंसारी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। बॉडी बरामद होने में देर शाम होने के कारण रविवार सुबह 11 बजे mmch में पोस्टमार्टम किया गया। बताते चले कि बुधवार दोपहर से लापता मोजाहिद का शव शनिवार को सेमरा के वन पहाड़ी से बरामद किया गया था। मौत के कई दिन होने के कारण शव काफी खराब हो गया