हुज़ूर: भोपाल: सड़कों के गड्ढों से मिलेगी राहत, ई 7 क्षेत्र में जेट पैचर तकनीक का सफल ट्रायल
Huzur, Bhopal | Jul 4, 2025 भोपाल में सड़कों के गड्ढों से अब मिलेगी राहत,भोपाल के ई 7 क्षेत्र में जेट पैचर तकनीक का हुआ सफल ट्रायल। भोपाल में टूटी-फूटी सड़कों से परेशान जनता को अब जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जेट पैचर तकनीक का सफल डेमोंस्ट्रेशन कर लिया है, जो सड़कों के गड्ढों को कम समय और कम खर्च में भरने में सक्षम है।