मंझनपुर: सराय अकिल इलाके में अपहरण केस में पुलिस की किरकिरी, पीड़िता को धमकाने का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला गुरुवार को लगभग 12 बजे मंझनपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव के ही दो युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। इस संबंध में थाना सराय अकिल में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।