भरथना: भरथना में प्रेमी के शादी इंकार से युवती ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मेरे जनाजे पर सभी को आना है, खाया जहर, हुई मौत
भरथना थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोहल्ला आदर्श नगर निवासी अरविंद की 18 वर्षीय प्रिया कुशवाहा ने घटना से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक और दर्दभरा स्टेटस डाला, जिसमें उसने लिखा मेरे जनाजे पर सभी को आना है, कोई बहाना नहीं चलेगा, आज दुनिया से एक इंसान कम हो रहा है, मेरे अंतिम दिन को मजाक में मत लेना, मैं सच में जा रही हूं ।