परिहार: बेला सैनिक रोड पर मैजिक और टेम्पो की टक्कर, बड़ा हादसा टला
बेला थाना क्षेत्र के सैनिक रोड पर बुधवार को मैजिक वाहन और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, तभी आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रह