पिथौरा: किशनपुर के एक व्यक्ति को 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पिथौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
किशनपुर के एक व्यक्ति को 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी जगदीश सिन्हा पिता मोहित सिन्हा उम्र 23 वर्ष के द्वारा अपने घर में 20 लीटर देसी महुआ शराब छुपा कर रखा हुआ था ,पिथौरा पुलिस ने मौके पर से 20 लीटर देशी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।