विदिशा नगर: नवजात की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज
विदिशा मेडिकल कॉलेज में 9 दिन की नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने बुधवार दोपहर 1 बजे इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साए पिता ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद जूनियर डॉक्टर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि डॉक्टरों ने बच्ची की हालत पहले से गंभीर होने की बात कही है।