बदायूं के सहसवान तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला तब बढ़ा जब अधिवक्ता तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।