जहानाबाद: जहानाबाद में युवा, युवतियों से नशा छोड़ने का अपील, अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जिलेभर में शपथ
अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जहानाबाद में जिला प्रशासन ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूलों, खेल संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता व शपथ कार्यक्रम आयोजित किए। जिला पदाधिकारी ने युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज को इस बुराई से मुक्त बनाने की अपील की। खेल भवन, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, छात्रावास और सदर अस्पताल समेत कई स्थानों पर कार्यक्रम।