महोली: पिसावां में विवाद के चलते दबंग ने युवक को बेरहमी से पीटा, गंभीर अवस्था में उपचार जारी
Maholi, Sitapur | May 13, 2026 जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के पिलहरिया गांव में विवाद के चलते दबंग ने एक युवक को जमकर पीट दिया था। दबंग की पिटाई से युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते घायल को बेहतर उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।