खंडवा नगर: खटिया के नीचे तेंदुआ देखकर किसान घबराया, ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर भागा
सिहाड़ा-मथेला ग्राम के बीच रविवार रात एक किसान के खेत की टापरी में तेंदुआ खटिया के नीचे बैठा दिखाई दिया। ये देखते ही किसान घबरा गया। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण एकजुट हुए तो तेंदुआ भाग निकला। भागते समय उसके पंजों के निशान खेतों में बन गए। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर तेंदुए की जानकारी जुटाई है।