हैदरगढ़: लोनी कटरा थाना क्षेत्र में होर्डिंग मामले में पूर्व सांसद के पुत्र जयंत गौतम को हिरासत में लिया गया, पूछताछ के बाद छोड़े गए
बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विवादित होर्डिंग लगाने के मामले में पूर्व सांसद के पुत्र जयंत गौतम को हिरासत में लिया गया। देर रात पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। ये होर्डिंग लोनीकटरा थाना क्षेत्र में बारा टोल प्लाजा से नवोदय विद्यालय मार्ग तक लगाए गए थे।