हरदा: हरदा में दिनदहाड़े लूट का खुलासा, तीन आरोपी पकड़े गए, एक अभी भी फरार
Harda, Harda | Apr 13, 2026 हरदा में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। आज 13 अप्रैल दोपहर करीब 3 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीओपी ने मामले की जानकारी दी। बताया गया कि 12 अप्रैल को हुई इस घटना में चार बदमाशों ने युवकों को रोककर नकदी, मोबाइल से पैसे ट्रांसफर और सोने के आभूषण लूट लिए थे।